आज का वायरल वीडियो (17-अप्रैल-2026): ऑटो वाले ने यात्रियों के लिए अपनी सीट के पीछे लिखवाया ऐसा मैसेज कि Video देखने वाले खूब कर रहे वाहवाही

आज का वायरल वीडियो (17-अप्रैल-2026) Latest Trending Viral Video: हाल में एक ऑटो वाले का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसे देख लोग उस ऑटो वाले भइया की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।

आज का वायरल वीडियो (17-अप्रैल-2026): सोशल मीडिया पर आए दिन किसी ने किसी ऑटो वाले का वीडियो वायरल (Viral Video) होता रहता है। कोई अपने अनोखे जुगाड़ के लिए चर्चा में आता है तो कोई अपनी अनकही और अनसुनी दास्तां के लिए सुर्खियों में छा जाता है। हाल में एक और ऑटो वाला इस वक्त सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जो यात्रियों की सुरक्षा के लिए बहुत ही गंभीर दिखा। ऑटो वाले ने अपने ऑटो पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर ऐसा मैसेज लिखवाया कि उसके पीछे बैठने वाला यात्री अपना सफर बिना किसी चिंता के निश्चिंत भाव से पूरा कर सके।

Video Of An Auto Driver With A Women safety message

महिला सुरक्षा को लेकर ऑोटे वाले ने अपनी सीट पर लिखवाया यह मैसेज (X/@sciencegirl)

ये भी पढ़ें:

क्या लिखा था ऑटो ड्राइवर की सीट के पीछे

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल मीडिया के लगभग सभी प्लेटफॉर्म्स पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है। जहां वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ऑटो वाले ने अपनी सीट के पीछे यात्रियों के लिए एक संदेश लिखवाया है। जिसमें लिखा गया है कि, "मैं भी किसी का पिता और भाई हूं, आपकी सुरक्षा मेरे लिए काफी महत्वपूर्ण है इसलिए बेफिक्र होकर बैठिए।" उसके नीचे कई सहायता केंद्रों के मोबाइल नंबर भी लिखे नजर आ रहे हैं। साथ ही प्रशासन का भी मोबाइल नंबर लिखा हुआ है। जैसे महिला अत्याचार प्रतिबंध हेल्पलाइन नंबर, उसके नीचे पुलिस और एम्बुलेंस का भी नंबर लिखा नजर आ रहा है। यह नंबर यात्रियों की सुरक्षा और उनकी मदद के लिए लिखवाए गए हैं। इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और 1600 लोगों ने लाइक किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, सभी हीरोज़ केप नहीं पहनते, कई ऑटो रिक्शा भी चलाते हैं।

End of Feed