आज का वायरल वीडियो (09-FEB-2026): भिक्षुओं के साथ-साथ कुंग फू की प्रैक्टिस करती दिखी रोबोट्स की पूरी फौज, चीन का यह नजारा देख दंग रह गए लोग

आज का वायरल वीडियो (09-FEB-2026) Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) Watch Online: हाल में ही सोशल मीडिया पर टेक्नोलॉजी का एक ऐसा जबरदस्त नजारा देखने को मिला, जिसे देख लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाए। वीडियो में रोबोट्स की एक फौज को भिक्षुओं के साथ कुंग फू की प्रैक्टिस करते हुए देखा गया।

आज का वायरल वीडियो (09-FEB-2026): इस दुनिया में तकनीक एक ऐसे मुकाम पर पहुंच चुकी है कि उस बारे में लोग सोच भी नहीं सकते। तकनीक की ताकत का कुछ ऐसा ही नजारा इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि रोबोट्स की एक पूरी फौज भिक्षुओं के साथ-साथ कुंग फू की पूरे जोर-शोर के साथ प्रैक्टिस कर रहे है।

भिक्षुओं के साथ कुंग फू की प्रैक्टिस करते रोबोट्स

भिक्षुओं के साथ कुंग फू की प्रैक्टिस करते रोबोट्स (X/@sciencegirl)

तकनीक का कमाल तो जरा देखिए

वायरल हो रहा यह वीडियो चीन का बताया जा रहा है। यहां हेनान प्रांत में स्थित प्रसिद्ध शाओलिन मंदिर में रोबोट्स की फौज भिक्षुओं के साथ-साथ कुंग फू की प्रैक्टिस करती दिखी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ह्यूमनॉइड रोबोट्स की फौज शाओलिन भिक्षुओं के साथ-साथ तालमेल बैठाते हुए कुंग फू के स्टांस बना रहे हैं। भिक्षुओं और रोबोट्स को देख ऐसा लग रहा जैसे कोई गुरु अपने शिष्यों को ट्रेनिंग दे रहा हो। रोबोट्स भी बिल्कुल छात्रों की तरह अपने गुरु की नकल करते हुए कुंग फू के हर एक स्टेप्स को सीख रहे हैं। रोबोट उन भिक्षुओं को देख उनके हाथ-पैर की चाल, बैठने-उठने की मुद्रा और पूरे अभ्यास की तकनीक को बहुत ही सटीक तरीके से दोहराते दिख रहे हैं।

End of Feed