आज का वायरल वीडियो (07-FEB-2026): आजकल लोग सफर के दौरान भी आराम और एंटरटेनमेंट से कोई समझौता नहीं करना चाहते। इसी से जुड़ा एक दिलचस्प मामला हाल ही में सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक इंडिगो फ्लाइट के यात्री ने उड़ान के दौरान मूवी देखने के लिए अजीबोगरीब तरीके को अपनाया।
फ्लाइट मे मिनी थिएटर का मजा (X/@imYadav31)
फोन पकड़ने के लिए शख्स ने लगाया गजब का जुगाड़
वायरल पोस्ट में देखा जा सकता है कि फ्लाइट में मौजूद एक यात्री ने अपने फोन को पकड़ने के लिए ऐसा दिमाग भिड़ाया कि देखते ही देखते उसका जुगाड़ सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। दरअसल, इस यात्री ने अपने फोन को होल्ड करने के लिए ट्राइपॉड लगा डाला और उसे सीट के सामने ट्रे टेबल के पास रख दिया। इससे फोन बिल्कुल आंखों के सामने आ गया और वह बिना हाथ में पकड़े आराम से फिल्म देखता रहा।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह तस्वीर
इस नजारे की तस्वीर को गजेंद्र यादव नाम के यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर की। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा कि उन्होंने फ्लाइट में पहली बार किसी को “पूरा स्टूडियो सेटअप” लेकर आते देखा है। तस्वीर में साफ दिख रहा है कि यात्री ने फोन को लैंडस्केप मोड में ट्राइपॉड पर सेट किया हुआ है और स्क्रीन पर फिल्म चल रही है। ऐसा लग रहा है जैसे वह घर पर बैठकर टीवी देख रहा हो, बस फर्क इतना है कि वह 35 हजार फीट की ऊंचाई पर सफर कर रहा है।
लोगों ने बताया मजेदार और स्मार्ट आइडिया
इस पोस्ट के वायरल होते ही लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कुछ लोगों ने इसे मजेदार और स्मार्ट आइडिया बताया। एक यूजर ने लिखा कि इससे गर्दन दर्द नहीं करती और लंबे समय तक आराम से वीडियो देखा जा सकता है। वहीं कुछ लोगों ने सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि क्या फ्लाइट में ट्राइपॉड या गिम्बल ले जाने की इजाजत होती है या नहीं। कुछ यूजर्स ने अपने अनुभव भी शेयर किए, जहां एयरपोर्ट पर ऐसे सामान को लेकर दिक्कत हुई थी।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
