आज का वायरल वीडियो (07-DEC-2025): मौत के कुएं में दिल दहला देने वाला हादसा, दो कारें आपस में टकराईं और नीचे जा गिरीं

आज का वायरल वीडियो (07-DEC-2025) Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) Watch Online: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें मौत के कुएं में स्टंट दिखा रहे कार सवारों की आपस में ही टक्कर हो गई।

आज का वायरल वीडियो (07-DEC-2025): भारत में अक्सर पर्व-त्योहारों के दौरान मेले लगाए जाते हैं, जहां लोग अपने मनोरंजन के लिए आते हैं। मेले में झूले और कई अन्य रोमांचक चीजें भी देखने को मिलती हैं, लेकिन इन सबमें मौत के कुएं में बाइक और कार सवारों के स्टंट देखना काफी रोमांचक लगता है। जिनको मौत के कुएं का पता ना हो, उन्हें बता दें कि यह एक लकड़ी का विशाल गोलाकार ढांचा होता है, जिसकी दीवारों पर कार या बाइक तेज रफ्तार में चक्कर लगाते नजर आती हैं।

मौत के कुएं में हुई दो कारों के बीच जोरदार टक्कर

मौत के कुएं में हुई दो कारों के बीच जोरदार टक्कर (Instagram/@jeh__rul)

मौत के कुएं में स्टंट देखने का रोमांच

इसे देखने वाले लोगों की सांसें थम जाती हैं। लोग स्टंट कर रहे स्टंटमैन के लिए तालियां बजाते हैं, लेकिन इसी रोमांच के बीच कभी-कभी छोटी सी चूक भी हो जाती है, और यही छोटी-सी गलती जानलेवा भी साबित हो जाती है। ऐसा ही एक भयावह हादसा हाल ही में एक मेले में देखने को मिला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

End of Feed