Video: एक हफ्ते से फरार जेब्रा को पकड़ने के लिए मंगाया गया हेलीकॉप्टर, फिर जो हुआ देखकर खुली रह जाएंगी आंखें

Viral Video: सोशल मीडिया पर जेब्रा का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में आप एड की भागदौड़ देख सकते हैं। पिछले कुछ दिनों से वह सोशल मीडिया पर एक वायरल स्टार बना हुआ था। इसके बाद एड की धर-पकड़ तेज हुई और वह टेनेसी के क्रिस्चियाना इलाके के सबडिविजन के पास एक खेत में मिला।

Viral Video: अमेरिका में पिछले दिनों एक जेब्रा गायब हो गया था। एक हफ्ते से फरार इस जेब्रा को पकड़ने के लिए हेलीकॉप्टर मंगवाया गया। इसके बाद जो हुआ, उसे जानकर आपको अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होगा। रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के टेनेसी राज्य में 'एड' नाम का जेब्रा बीते दिनों फरार हो गया था। वह लोगों की नजरों से बचता हुआ यहां-वहां भाग रहा था। इसके बाद उसे पकड़ने के लिए अजीबोगरीब तरकीब अपनाई गई।

End of Feed