स्कूटी से फर्राटे भरते सड़क पार कर रही थी महिला, बेपरवाह ड्राइविंग के कारण हुई हादसे का शिकार, लोग बोले- ऐसे कैसे चलेगा दीदी!

भारत में सड़क हादसे एक गंभीर समस्या बने हुए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, हर साल करीब 1.5 लाख लोग सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवा देते हैं, जिनमें से अधिकांश दोपहिया वाहनों से जुड़े होते हैं।

सोशल मीडिया पर आए दिन सड़क हादसे के वीडियो सामने आते रहते हैं। हाल में ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जो सड़क सुरक्षा की अनदेखी के खतरों को बखूबी बयां कर रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला तेज रफ्तार में स्कूटी चलाते हुए व्यस्त सड़क पार करने की कोशिश कर रही है, लेकिन अगले ही पल वह अपनी ही एक छोटी सी चूक की वजह से हादसे का शिकार बन गई।

A woman crossing the road on her scooter met with an accident due to reckless driving

महिला की लापरवाही पड़ी भारी (X/@MohiniWealth)

बेपरवाह होकर स्कूटी चला रही थी महिला

वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला अपनी स्कूटी पर फर्राटे भरते हुए सड़क के बीचों-बीच से निकलते हुए रॉन्ग साइड पहुंच जाती है। ऐसे में पहले ही वह कई गाड़ियों को चकमा देते हुए निकलती है। जिससे वह बाल-बाल बचती है। लेकिन आखिर में जब उसे सड़क पार कर दूसरे लेन में जाना होता है तब वह बिना दाएं-बाएं देखे सड़क को पार करने लगती है। तभी पीछे से आ रही एक ट्रक उसकी स्कूटी को टक्कर मार देती है।

End of Feed