ट्रेन में हुई शर्मनाक घटना, सामने खड़ी महिला को बुरी नियत से छू रहा था शख्स, पकड़े जाने पर करने लगा नींद आने की एक्टिंग

ट्रेन के अंदर से कई वायरल मोमेंट्स सोशल मीडिया पर अक्सर देखने को मिलते हैं। जिसमें लड़ाई-झगड़े और तगड़ा विवाद देखने को मिलते रहते हैं। मगर इस वायरल वीडियो में जो कुछ भी देखने को मिला उसने पूरे पुरुष समाज को शर्मसार कर दिया।

हमारे देश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लोग बहुत बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। सरकार और कानून से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई तरह की मांग करते हैं लेकिन लोग ये मांगें अपने घर की महिलाओं के लिए करते हैं। अगर सामने कोई दूसरे घर की महिला हो तो वे ना तो उसकी सुरक्षा के बारे में सोचते हैं और ना ही उसकी इज्जत के बारे में। कई लोग तो बस सही मौके की फिराक में रहते है और मौका मिलते ही अपनी गंदी हरकत को अंजाम दे देते हैं।

शख्स ने महिला के हाथ पर रखा अपना हाथ

शख्स ने महिला के हाथ पर रखा अपना हाथ (X/@themikeadda)

शख्स की गंदी सोच और नियत आई सामने

हाल में ट्रेन में हुई एक ऐसी ही घटना का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स कैसे मौका मिलते ही अपने सामने खड़ी महिला को गंदी नियत से छूने की कोशिश करता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक ट्रेन कोच में महिला खड़े होकर सफर कर रही है। ठीक उसके पीछे खड़ा व्यक्ति जानबूझ कर गंदी नियत से उसके हाथों पर अपना हाथ रख देता है और उसे छूने की कोशिश करता है।

End of Feed