बहुत ही अच्छी परवरिश हुई है इस चोर की! शख्स के साथ हुई लूटपाट में तो लगा रोने, मनाने के लिए लूटेरे ने वापस कर दिए सारे सामान

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि जब एक शख्स के साथ लूट हुई तो वह रोने लगा। ऐसे में शख्स को रोते देख लुटेरे का दिल पसीज गया और वह उसके चुराए हुए समान उसे वापस कर देता है।

सोशल मीडिया पर कई बार हमे ऐसी घटनाएं भी देखने को मिल जाती हैं, जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है। इस वक्त सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वाकया जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि चोरी करने आए एक चोर ने जब एक शख्स को लूटा तो वह रोने लगा। शख्स को रोते देख चोर का दिल पसीज गया और उसने उस शख्स को मनाने के लिए उसका लूटा हुआ सारा सामान वापस कर दिया।

Theft Goes viral

चोरी का वीडियो आया सामने (X/@MemeCreaker)

शख्स के साथ हुई लूट

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपनी बाइक के साथ खड़ा है। तभी वहां पर बाइक पर सवार होकर दो लूटेरे आ जाते हैं। उनमें से एक के हाथ में पिस्तौल होती है। वह पिस्तौल दिखाकर उस शख्स को लूट लेता है। शख्स के साथ जब लूटपाट की घटना हुई तो वह रोने लगता है। वहीं, लूट करने के बाद चोर जैसे ही भागने को होते हैं, तब तक उनकी नजर उस शख्स पर पड़ जाती है। वे देखते हैं कि शख्स बेचारा रो रहा है।

End of Feed