कुत्ते के भौंकने से डरा शख्स, अगले ही पल हुआ हादसे का शिकार, एक्सीडेंट का यह Video देख खड़े हो जाएंगे आपके रोंगटे

सोशल मीडिया पर हादसे का एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसे देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स पर कुत्ते ने भौंक दिया तो वह डर गया और डर के मारे वह एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया।

आए दिन सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनमें कुछ डराने वाले होते हैं तो कुछ चौंका देने वाले। वहीं कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं जिन्हें देख लोगों के रोंगटे तक खड़े हो जाते हैं। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि कुत्ते के भौंकने से एक शख्स इस कदर डरा कि वह एक चलती गाड़ी की चपेट में आ गया। शख्स के साथ घटित इस हादसे का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Accident Video

कुत्ते से बचने के चक्कर में हादसे का शिकार हुआ शख्स (X/@itz__daniyal80)

सड़क पर जा रहे शख्स को कुत्ते ने भौंका

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि व्यस्त सड़क के फुटपाथ पर एक शख्स टहलते हुए कहीं जा रहा है। तभी अचानक से एक कुत्ता उस पर झपट पड़ता है और उस पर जोर-जोर से भौंकने लगता है। कुत्ते के भौंकने से शख्स बुरी तरह डर जाता है और वह लड़खड़ा कर पीछे हट जाता है। जैसे ही वह शख्स पीछे हटता है, वैसे ही वह एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ जाता है। ट्रक उसे रौंदते हुए आगे निकल जाती है। शख्स वहीं सड़क पर गिर पड़ता है। वीडियो में यह नहीं पता चल पाया कि शख्स की जान बची या नहीं, लेकिन ये हादसा इतना भयंकर था कि शायद ही शख्स बचा हो।

End of Feed