4 लाख में करोड़ों वाली Lamborghini! झारखंड के टार्जन ने मारुति 800 को मॉडिफाई कर बना दिया सुपरकार

एक शख्स ने पुरानी मारुति 800 को मॉडिफाई कर उसका पूरा लुक ही बदल डाला और उसे लैंबॉर्गिनी Aventador की तरह दिखने वाली सुपरकार बना दिया। शख्स ने मॉडिफिकेशन के दौरान कार का पूरा शेप और बॉडी नया डिजाइन किया है। साथ ही उस पर ब्राइट ग्रीन (चमकीला हरा) रंग चढ़ाया है। इसके अलावा नए बंपर, लाइट्स, एलॉय व्हील लगाए और साउंड सिस्टम को भी अपग्रेड किया है।

हमारे देश में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। यहां के लोगों में कूट-कूटकर टैलेंट भरा पड़ा है। बस जरूरत उसे निखारने और सही प्लेटफॉर्म तक पहुंचाने की। हाल में एक ऐसे ही टैलेंटेड शख्स का चर्चा सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा है। जहां, शख्स ने मात्र 4 लाख रुपए की कीमत में करोड़ों रुपए वाली लैंबॉर्गिनी सुपरकार जैसी दिखने वाली एक कार बना डाली।

मारुति 800 कार को मॉडिफाई कर शख्स ने दे दिया सुपरकार जैसा लुक

मारुति 800 कार को मॉडिफाई कर शख्स ने दे दिया सुपरकार जैसा लुक (X/@IndianTechGuide)

शख्स ने मारुति 800 को बना डाला सुपरकार

जी हां! शख्स झारखंड के रहने वाले हैं और इनका नाम मोहम्मद आरिफ बताया जा रहा है। जिन्होंने कम खर्चे में लैंबॉर्गिनी जैसी सुपरकार बनाकर कमाल कर दिखाया। मोहम्मद आरिफ एक साधारण मैकेनिक हैं और उन्होंने अपने टैलेंट के दम पर एक पुरानी मारुति 800 कार को मॉडिफाई कर लैंबॉर्गिनी जैसा शानदार लुक दे दिया। इस पूरे मॉडिफिकेशन में मात्र 4 लाख रुपये तक का खर्च सामने आया।

End of Feed