कच्ची उम्र में एक-दूसरे के प्रति आकर्षण बढ़ने लगता है। स्कूल में बच्चे अपने साथियों को दिल दे बैठते हैं। अगर आपको याद हो तो आपने या फिर हम सबने अपने स्कूल के क्रश के सामने अपने प्यार का इजहार करने के लिए खूब पापड़ बेले हैं। अपने दिल की बात अपने क्रश तक पहुंचाने के लिए कभी दोस्तों की मदद लेते तो कभी लव लेटर का सहारा। ऐसे ही ना जाने स्कूल में कितनी ही जोड़ियां बन जाती थीं।
टीचर को लव लेटर पढ़कर सुनाता छात्र (Instagram/@v_kumarup78)
लड़की ने अपने क्रश को लिखा था लव लेटर
कुछ इसी उम्र के पड़ाव से गुजर रही एक लड़की ने अपने स्कूल के क्रश को लव लेटर देकर अपने प्यार का इजहार करने का सोचा, लेकिन उसका यह दांव तब उल्टा पड़ गया जब उसका यह लेटर उसके ही क्लास के एक लड़के के हाथ लग गया और लड़का उस लव लेटर को लेकर टीचर के पास पहुंच गया और उन्हें लेटर में लिखी सारी बातें पढ़कर सुनाने लगा।
ये भी पढ़ें: यह कोई स्पेस सेंटर नहीं बल्कि कोलकाता में बना दुर्गा पंडाल है, भव्यता देख पब्लिक रह गई दंग
टीचर के पास लव लेटर लेकर पहुंचा लड़का
वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का टीचर के पास जाकर लव लेटर को दिखाते हुए यह कहता है कि, "सर, देखिए यह दामिनी ने क्या लिखा है।" इसके बाद टीचर पूछते हैं कि क्या लिखा है, पढ़कर सुनाओ जरा, फिर वह छात्र जोर-जोर से लेटर को टीचर के सामने पढ़ता है। छात्र को लेटर में लिखी बात को पढ़ते हुए सुना जा सकता है। वह टीचर से कहता है कि, "सर, इसमें लिखा है, 'I Love You Aman, My Jaan.'" इसके बाद लड़की ने अपने क्रश के लिए बड़ी प्यार से एक शायरी भी लिखी है। जिसमें लिखा है, "आलू का भरा पराठा, पानी से भरी ग्लास, अमन तेरी याद में भूख लगे ना प्यास।"
छात्र ने बताया कि लड़की मेकअप किट भी रखती है साथ
इतना सबकुछ सुनने के बाद टीचर उस छात्र से पूछते हैं कि ये सब किसने लिखा है? छात्र फिर बोलता है कि ये लेटर दामिनी ने लिखा है। फिर वह कहता है कि सर, क्या मैं दामिनी को बुलाकर आपके पास ले आऊं? टीचर मना करते हैं और पूछते हैं कि वह किस क्लास में पढ़ती है और स्कूल में क्या करती है। इस पर छात्र बोलता है कि वह क्लास 6th में पढ़ती है और मेकअप का सामान भी लाती है। इसके बाद वह छात्र टीचर को उसके बैग से निकले मेकअप किट को निकालकर दिखाता है। टीचर लड़की की ये सारी करतूत देखकर दंग रह जाते हैं।
