OMG: दूल्हे ने छुए दुल्हन के पैर, नज़ारा देख सभी लोग रह गए दंग, वीडियो वायरल

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Mar 4, 2023, 01:52 PM IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखने को मिल रहा है कि जयमाला के बाद दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे के पैर छू रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग दुल्हा-दुल्हन पर तंज कसते हुए मजे ले रहे हैं।

शादियों के इस सीजन में शादी से जुड़े कई मजेदार वीडियोज सामने आए हैं। सोशल मीडिया पर शादी के वीडियोज की मानों बहार आ गई है। कभी दूल्हा-दुल्हन के मजेदार डांस वीडियोज तो कभी देवर-भाभी और जीजा-साली के मजेदार डांस वीडियोज वायरल हो रहे हैं। इसके अलावा जयमाला के कई फनी वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी कड़ी में जयमाला से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसने खूब सुर्खियां बटोर ली है।

dulha funny video

दुल्हे ने छुए दुल्हन के पैर(Source:twitter)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखने को मिल रहा है कि जयमाला के बाद दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे के पैर छू रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग दूल्हा-दुल्हन पर तंज कसते हुए मजे ले रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन अपने-अपने हाथों में जयमाला लिए एक मंदिर में भगवान के सामने खड़े हैं। फिर पहले दुल्हन दूल्हे को जयमाला पहनाती है, उसके बाद दूल्हा भी बड़े प्यार से दुल्हन को जयमाला पहनाता है। इसके बाद दुल्हन अपने पति के पैर छूती है जिसके बाद दूल्हा भी अपनी दुल्हन के पैर छू लेता है। दूल्हा ना केवल पैर छूता है बल्कि दुल्हन को दंडवत प्रणाम करता है। दूल्हा, दुल्हन के पैरों पर ही गिर पड़ता है।

End of Feed