'जल्द से जल्द इसका आधार कार्ड बनाओ', जब फिरंगी ने गाया हिंदी गाना, सुनने के बाद कुछ ऐसा रहा लोगों का रिएक्शन

सोशल मीडिया पर एक विदेशी शख्स का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी कार में झूमते हुए बॉलीवुड का गाना गा रहा है और सफर का पूरा मजा ले रहा है।

विदेश के लोगों के मुंह से हिंदी सुनना हम सबके भारतीयों के लिए एक अचंभे जैसा है। हाल में ऐसे ही एक विदेशी शख्स का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह हिंदी गाना "न जाने कहां दिल खो गया..." गा रहा है। विदेशी शख्स की हिंदी सुर सुनने के बाद लोगों ने मजाकिया अंदाज में कहा कि इतनी हिंदी में तो इसका अब तक भारत का आधार कार्ड बन जाना चाहिए था।

झूमकर गाना गाते दिखा विदेशी युवक

झूमकर गाना गाते दिखा विदेशी युवक (X/@HasnaZaruriHai)

ये भी पढ़ें:

विदेशी शख्स ने गाया बॉलीवुड का गाना

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक विदेशी शख्स अपनी कार चला रहा है। उसके कार के अंदर हिंदी गाना "न जाने कहां दिल खो गया..." बज रहा है। वह विदेशी शख्स तेज आवाज में उस गाने की पंक्तियों को अपने सुर में दोहरा रहा है। वीडियो में उसे इस गाने पर झूमते हुए भी देखा जा सकता है। वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग इस वीडियो पर अपना खूब प्यार बरसा रहे हैं।

End of Feed