VIDEO: दही में मिला मरा हुआ चूहा, ढाबे पर खाने के लिए ठहरे थे लोग, सील हुआ ढाबा

हाईवे पर स्थित ढाबे रोजाना सैकड़ों यात्रियों को भोजन परोसते हैं, लेकिन स्वच्छता की लापरवाही की वजह से कई बार लोगों का स्वास्थ्य खतरे में पड़ सकता है। हाल में एक ऐसा ही मामला गाजीपुर-वाराणसी नेशनल हाईवे पर स्थित एक ढाबे से सामने आया है। जहां ग्राहकों को परोसे गए दही में मरा हुआ चूहा मिला।

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां गाजीपुर-वाराणसी नेशनल हाईवे पर स्थित मशहूर सम्राट ढाबे में ग्राहकों को परोसे गए दही में मरा हुआ चूहा मिला। यह ढाबा पिछले 20 सालों से हाईवे पर चल रहा है। यह ढाबा आने-जाने वाले यात्रियों के बीच बहुत ही फेमस है। बीती रात मोहम्मदाबाद क्षेत्र के कुछ लोग अपनी यात्रा के दौरान यहां रुके और खाने का ऑर्डर दिया। खाने के साथ दही मंगवाया गया, लेकिन जैसे ही उन्होंने दही खाने के लिए उसमें चम्मच डाला, वैसे ही दही में मरा चूहा दिखने लगा।

दही के प्लेट में मिला मरा हुआ चूहा

दही के प्लेट में मिला मरा हुआ चूहा (टाइम्स नाउ नवभारत)

End of Feed