98 साल की दादी ने दिखाया ऐसा करतब, देखकर जवान भी चौंक जाएंगे आज

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 8, 2024, 02:33 PM IST

Viral Video Today: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि 98 साल की दादी ने ऐसा करतब करके दिखाया कि लोग भी खुद को ताली बजाने से नहीं रोक पाते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • 98 साल की दादी का वीडियो वायरल
  • दिखाया ऐसा करतब हो जाएंगे हैरान
  • आते ही छा गया ये वीडियो

Viral Video Today: सोशल मीडिया आज के दौरान एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां मनोरंजन के लिए बहुत कुछ है। मगर इसी प्लेटफॉर्म पर अनोखी चीजों भी खूब देखने के लिए मिलती हैं। यहां कभी-कभी तो ऐसे नजारे देखने को मिलते हैं जिसके बारे में शायद ही कभी सोच पाते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो हर तरफ धूम मचा रहा है। वीडियो एक 98 साल की दादी से जुड़ा है, जिन्होंने ऐसा करतब दिखाया कि जवानों के भी सिर के बाल खड़े हो जाएंगे। हैरान करने वाला करतब दिखाते हुए दादी का ये वीडियो अभी तक 1.70 करोड़ से ज्यादा बटोर चुका है। हजारों की तादाद में नेटिजन्स इसे शेयर भी किया है।

Trending Video

जिदंगी में नहीं देखी होंगी इतनी फिट दादीजी। (Photo-Twitter)

दादीजी ने दिखाया जबरदस्त करतब

कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि जिमनास्ट खिलाड़ी की पोशाक में 98 साल की दादी खड़ी हैं। देखकर लगता है कि वो ठीक से चल भी नहीं पाएंगी। मगर एकाएक ऐसा नजारा दिखाई दिया कि दिमाग घूम जाएगा। आंखों पर यकीन करना मुश्किल होगा कि बुजुर्ग दादी हैं या फिर कोई 20 साल की लड़की करतब दिखा रही है। फ्रेम में आगे देखेंगे कि दादी फिर ऐसे-ऐसे करतब दिखाती हैं तो आसपास कुर्सियों पर बैठी भीड़ भी ताली बजाने से खुद को नहीं रोक पाती है।

End of Feed