Viral Video: 83 साल के रिटायर्ड कर्नल ने जवानों के साथ लगाए ताबड़तोड़ पुश अप, जज्बा देख लोग कर रहे सैल्यूट

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक रिटायर्ड कर्नर जवानों के साथ ताबड़तोड़ पुश अप लगा रहे हैं। एनर्जी लेवल देखकर हर कोई दंग रह गया।

Viral Video: सोशल मीडिया पर आपको कई बार ऐसे वीडियो (Trending Video) देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की बोलती बंद हो जाती है। जबकि, कुछ नजारे ऐसे भी होते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें 83 साल के रिटायर्ड कर्नल का जज्बा देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए। क्योंकि, रिटायर्ड कर्नल जिस तरह अन्य जवानों के साथ पुश अप मार रहे थे, उसने सबको चौंका दिया। आलम ये है कि उनके जज्बे की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

End of Feed