भारत से कितना अलग है जापानियों का घर? 40 साल पुराने जापानी घर का Video देख चमक उठी लोगों की आंखें

जापान के 40 साल पुराने घर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। टाटामी फ्लोरिंग, लकड़ी की दीवारों और सादगी भरे इंटीरियर ने लोगों का ध्यान खींचा।

सोशल मीडिया (Social Media) पर घरों के टूर वाले वीडियो अक्सर वायरल होते हैं। कभी किसी का आलीशान घर चर्चा में आता है तो कभी किसी छोटे और अनोखे घर की तस्वीरें वायरल हो जाती हैं लेकिन जापान के एक 40 साल पुराने घर का वीडियो अपनी सादगी की वजह से लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @_vacationer_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक जापान में रहने वाली एक महिला से उनके घर का टूर कराने की रिक्वेस्ट करते नजर आता है। महिला भी मुस्कुराते हुए इसके लिए तैयार हो जाती है और वह उसे अपने घर का टूर कराने के लिए ले जाती है। हालांकि, वह मजाक ही मजाक में पहले ही कह देती हैं कि उसका घर थोड़ा सा बिखरा हुआ है।

40 year old japanese house interior viral video

जापान के 40 साल पुराने घर का वीडियो हुआ वायरल (Instagram/@_vacationer_)

गेट से ही दिखी जापानी सादगी

जैसे ही घर का टूर शुरू होता है, इसकी पारंपरिक खूबसूरती नजर आने लगती है। घर करीब 40 साल पुराना बताया गया है। अंदर पारंपरिक टाटामी फ्लोरिंग दिखाई देती है। टाटामी जापानी घरों में इस्तेमाल होने वाली खास तरह की चटाई होती है। घर में लकड़ी का इस्तेमाल भी काफी दिखाई देता है। डिजाइन बहुत ज्यादा चमकदार या आधुनिक नहीं है, लेकिन इसमें एक अलग तरह की शांति और सादगी नजर आती है। महिला बताती हैं कि घर के मुख्य कमरे में वह और उनके पति शाम को बैठकर टीवी देखते हैं। यानी घर भले ही पुराना हो, लेकिन उसमें आज भी उनकी रोजमर्रा की जिंदगी आराम से चल रही है।

End of Feed