Girl Come Back After 22 years: अगर कोई 22 साल पहले गायब हुई बच्ची अचानक से आकर कहे कि मैं वापस आ गई तो आपका रियक्शन कैसा रहेगा? जाहिर है कि आप घबरा जाएंगे, आपको समझ ही नहीं आएगा कि अचानक से ऐसा क्या हो रहा है उसके साथ..। एक ऐसा ही मामला अमेरिका के टेक्सास से सामने आया है, जहां एक बच्ची 22 साल पहले अचानक गायब हो गई थी, उस समय उसकी उम्र 3 साल थी। अब ऐसे में जब लड़की अपने घर लौटी तो मामला थोड़ा संगीन समझ आया और घरवालों के तो होश उड़ गए।
प्रतीकारात्मक फोटो (Image Credit: iStock)
इस लड़की का नाम डायमंड ब्रैडली है, जो साल 2001 में शिकागो से अचानक लापता हो गई थी। इस समय वह अपने मां के घर थी। लेकिन जब वह 22 साल बाद लौटी तो अपने साथ एक ऐसी चीज लेकर आई, जिसने सभी को हैरत में डाल दिया। अब ऐसे में वह अपने दावे को सच भी करती नजर आई। दरअसल, गायब होते समय डायमंड की बहन टिओंडा ने एक चिट्ठी लिखी थी, जिसमें लिखा था कि वह घर से बाहर जा रही है, लेकिन राइटिंग स्किल थोड़ी अलग थी।
22 साल बाद घर लौटी लापता लड़की
अब ऐसे में जो लड़की वापस आई है और खुद डायमंड होने का दावा कर रही है, वह अपने सिर पर एक निशान दिखा रही है, जो असल में डायमंड के सिर पर था। अब ऐसे में अमेरिका की जांच एजेंसी (FBI) को लड़की ने अपना डीएनए रिपोर्ट (DNA Report) सौंपा है और साथ ही अपने फिंगर प्रिंट्स भी दिए हैं। अब ऐसे में रिपोर्ट आने के बाद ही तय हो पाएगा कि जो लड़की खुद को डायमंड ब्रैडली बता रही है, वो असल में है या नहीं। इस लड़की से संबंधित एक पोस्ट टिकटॉक पर भी काफी वायरल हो रहा है तो यह पोस्ट (Trending Post) आपको कैसी लगी, कमेंट कर हमें जरूर बताएं
