Viral Video: अकेले पूरी नदी से भिड़ गया 20 साल का लड़का! 60 दिन में कचरे के ढेर को बना दिया साफ-सुथरा पानी

Viral Video: मध्य प्रदेश के राजगढ़ के रहने वाला सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ 'बिट्टू तबाही' इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। जिस अजनार नदी को लोगों ने 'मर चुकी नदी' मान लिया था और जो प्लास्टिक व पूजा सामग्री के कचरे से डंपिंग यार्ड बन चुकी थी, उसे बिट्टू ने अपनी दो महीने की अटूट मेहनत से अकेले साफ कर दिया है।

Viral Video: कहते हैं कि 'अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता', लेकिन मध्य प्रदेश के ब्यावरा में रहने वाले 20 साल के सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू तबाही ने इस कहावत को पूरी तरह से गलत साबित कर दिया है। ब्यावरा शहर के पास से गुजरने वाली अजनार नदी में इतना प्लास्टिक और गंदगी भर चुकी थी कि वह नदी कम और कोई बदबूदार नाला या डंपिंग यार्ड ज्यादा लग रही थी। जहां प्रशासन और आम लोग इस तबाही को मूकदर्शक बनकर देख रहे थे, वहीं बिट्टू ने सरकार या सिस्टम के भरोसे बैठने के बजाय खुद नदी को बचाने का फैसला किया।

End of Feed