Video: ये 20 रुपए कभी खर्च नहीं करेंगे दादाजी, नोट पर बनी अपनी तस्वीर देख खिल उठा बुजुर्ग का चेहरा

20 रुपए के नोट पर अपनी तस्वीर देखकर बुजुर्ग फल विक्रेता दादाजी खुशी से झूम उठे। उनका यह प्यारा रिएक्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोगों का दिल जीत रहा है।

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी। वीडियो में एक बुजुर्ग फल विक्रेता को ऐसा प्यारा तोहफा मिलता है, जिसकी उन्होंने शायद कभी कल्पना भी नहीं की होगी। उन्हें 20 रुपए के एक नोट पर उनकी ही तस्वीर बनाकर दी जाती है। जिसके बाद अपना चेहरा नोट पर देखकर दादाजी की खुशी देखते ही बनती है।

20 rupee note grandfather portrait viral video

20 रुपए के नोट पर दादाजी की बनी तस्वीर (X/@desimojito)

नोट पर बनी अपनी तस्वीर देख खिल उठा दादाजी का चेहरा

वायरल वीडियो (Viral Video) में एक बुजुर्ग फल विक्रेता नजर आ रहे हैं। वह सफेद कुर्ता-पायजामा पहने अपनी ठेली पर फल बेचते दिखाई दे रहे हैं। उनकी ठेली पर केले, सेब, अमरूद और पपीता जैसे फल रखे हुए हैं। रोज की तरह वह अपना काम कर रहे थे, लेकिन उस दिन उनके लिए कुछ खास होने वाला था। दरअसल, कामकाज के बीच एक शख्स ने 20 रुपए के नोट पर दादाजी का बेहद खूबसूरत पोर्ट्रेट बना दिया। तस्वीर इतनी शानदार थी कि उसमें दादाजी की दाढ़ी, आंखें और चेहरे की झुर्रियां तक साफ नजर आ रही थीं। जब यह नोट उन्हें दिखाया गया तो वह कुछ पल के लिए हैरान रह गए। इसके बाद जो हुआ, उसने लोगों का दिल जीत लिया।

End of Feed