VIDEO: 2 साल की उम्र में हाथों का जादू! मासूम ने तबले पर बजाई 12 तालें, 'इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड' में दर्ज कराया नाम

Viral video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो साल की एक बच्ची ने तबला बजा कर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। आलम ये है कि लोग बच्ची की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Viral Video: जब बच्चों की उम्र खिलौनों से खेलने और ठीक से बोलना सीखने की होती है, उस उम्र में अगर कोई मासूम तबले के कठिन बोलों को मुंह से दोहराते हुए उस पर उंगलियां थिरकाने लगे, तो इसे चमत्कार से कम नहीं कहा जा सकता। कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के होन्नावर क्षेत्र की रहने वाली महज 2 साल 10 महीने की नन्हीं स्वरश्री हेगड़े ने अपनी अद्भुत संगीत प्रतिभा से न केवल पूरे देश का ध्यान खींचा है, बल्कि 'इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' में अपना नाम भी दर्ज करा लिया है।

End of Feed