Rashtravad | Rakesh Pandey | Vande Mataram का पूरा छंद..Congress को 'दीवार' क्यों लगता ?

Rashtravad Debate Show Today With Rakesh Pandey | वंदे मातरम (Vande Mataram) को लेकर श्रीनगर (Srinagar) से शुरू हुआ विवाद अब कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के बीच टकराव में बदल गया है. अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में पूरा वंदे मातरम बजने के दौरान उमर अब्दुल्ला (CM Omar Abdullah) और फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) सम्मान में खड़े हुए. कांग्रेस ने पूरे गीत को लेकर आपत्ति जताई और एनसी से अपने रुख का समर्थन करने को कहा. जवाब में नेशनल कॉन्फ्रेंस ने कांग्रेस को साफ शब्दों में कह दिया कि गठबंधन सहयोगी अपनी शर्तें नहीं थोप सकता. इसके बाद बीजेपी भी मैदान में उतर आई. सुधांशु त्रिवेदी (Sudhanshu Trivedi) ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और उसे 21वीं सदी की मुस्लिम लीग तक बता दिया.