Dhurandhar | Amish Devgan: आंकड़ों का ‘पहाड़’, अर्थव्यवस्था की ‘दहाड़’! | Asia Power Index

Dhurandhar | Amish Devgan: दुनिया में भारत का दबदबा बढ़ रहा है। भारत की ताकत लगातार बढ़ रही है। अब इस पर ग्लोबल रैंकिंग एजेंसियां भी मुहर लगा रही हैं। एशिया पावर इंडेक्स 2026 में भारत तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। ऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट के एशिया पावर इंडेक्स 2026 में भारत ने तीसरे सबसे शक्तिशाली देश के रूप में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। भारत ने रूस और जापान को पीछे छोड़ते हुए तीसरे स्थान पर मजबूती से कब्जा बनाए रखा है। साल 2026 में इंडेक्स में भारत के पावर स्कोर में सुधार हुआ है और ये बढ़कर 40.5 पहुंच गया है। लिस्ट में अमेरिका और चीन पहले और दूसरे स्थान पर बने हुए हैं लेकिन दोनों के बीच का अंतर और कम हो गया है। चीन अब अमेरिका के और करीब पहुंच गया है। देखिए अमिश देवगन के साथ धुरंधर में इसी मुद्दे पर आज की बहस..