Garjana: चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोपों पर गरमाई राजनीति !

Garjana : चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त की कार्यप्रणाली को लेकर देश में सियासी संग्राम छिड़ा हुआ है। विपक्ष, खासकर राहुल गांधी और कांग्रेस द्वारा लगातार चुनाव आयोग पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ BJP का आरोप है कि विपक्ष केवल अपनी हार की बौखलाहट में संवैधानिक संस्थाओं पर निशाना साध रहा है।