ChakraView | Sumit Awasthi: अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं के दान की कथित चोरी पर सुप्रीम कोर्ट ने जानकारी मांगी है. चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली बेंच ने मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल (SIT) से स्टेटस रिपोर्ट देने को कहा है. कोर्ट ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस भी जारी किया है. 20 जुलाई को मामले की अगली सुनवाई होगी. सुनवाई में उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार का प्रतिनिधित्व सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने किया. उन्होंने कहा कि वह मामले में कोर्ट की सहायता करेंगे. कोर्ट में जो 4 याचिकाएं सुनवाई के लिए लगी थीं, उन पर अधिक सुनवाई नहीं हुई. कोर्ट ने माना कि याचिकाओं पर विचार करने से पहले SIT की स्टेटस रिपोर्ट देखना सही होगा. कोर्ट ने SIT के सदस्यों के बारे में भी जानकारी मांगी है. सुमित अवस्थी के साथ देखिए 'चक्रView'