'100 Crore' बनाया... इसके आगे काली कमाई का खजाना?

उत्तर प्रदेश पुलिस में एक चौंकाने वाले खुलासे ने हलचल मचा दी है। एसआईटी की जाँच में भ्रष्टाचार, धमकी और गहरी आपराधिक सांठगांठ के ज़रिए लगभग 100 करोड़ रुपये की संपत्ति का खुलासा हुआ है। इस जाँच के बाद पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) ऋषिकांत शुक्ला को निलंबित कर दिया गया है।