Ranabaali Trailer: गांव को बचाने अंग्रेजों से भिड़े विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना ने दिया साथ

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की मच अवेटेड फिल्म रणबाली का ट्रेलर रिलीज हो गया है। राहुल सांक्रित्यान के निर्देशन में बनी यह पीरियड एक्शन ड्रामा 19वीं सदी के दक्षिण भारत की कहानी दिखाती है। विजय एक जांबाज योद्धा रणबाली के किरदार में हैं, जो अकाल और अंग्रेजों के अत्याचार से अपने गांववालों को बचाने के लिए उनके खिलाफ खड़ा होता है। रश्मिका उनकी पत्नी जयम्मा के रोल में नजर आएंगी। ट्रेलर में दोनों की लव स्टोरी के साथ जबरदस्त एक्शन भी देखने को मिलता है। हॉलीवुड एक्टर अर्नोल्ड वॉस्लू ब्रिटिश विलेन सर थियोडोर हेक्टर के किरदार में नजर आ रहे हैं। बता दें कि ये फिल्म 16 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।