Baaghi 4 Teaser: टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 4 का टीजर आउट, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Baaghi 4 Teaser: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म बागी 4 का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस बीच मेकर्स ने फिल्म का टीजर का रिलीज कर दिया है, जिसे देखकर फैंस गदगद हो गए हैं। टीजर में टाइगर श्रॉफ धांसू एक्शन करते नजर आ रहे हैं। टाइगर श्रॉफ का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। हालांकि कई लोग इसको एनिमल की कॉपी बता रहे हैं। कुछ सीन्स को देख लोग ये कह रहे हैं कि बागी 4, एनिमल की तरह ही होगी। बता दें कि टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 4 में सोनम बाजवा और संजय दत्त भी दिखाई देंगी। फिल्म 'बागी 4' 5 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फैंस इस मूवी को देखने के लिए बेताब हैं।