Suryaa Teaser Out: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर सनी देओल की फिल्म 'सूर्या अंत से आरंभ तक' का जबरदस्त टीजर मेकर्स ने आज यानी 19 अक्टूबर को जारी कर दिया है। मेकर्स ने टीजर कर सनी देओल के फैन्स को बड़ा सरप्राइज दिया है। इस टीजर में सनी देओल बेहद धांसू अवतार में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म में सनी देओल के साथ रवि किशन और प्रज्ञा जयसवाल सहित टीनू आनंद, मनीष वाधवा, जिशु सेन गुप्ता, तनुश्री चक्रवर्ती, विरती वाघानी, सिद्दार्थ शर्मा, रोहित तिवारी, अनूप त्रिवेदी, खालिद सिद्दीकी, स्वर्गीय पंकज धीर और बीना काक को अहम भूमिका में देखा जाएगा। फैन्स को यह टीजर काफी पसंद आया है। 'सूर्या' का निर्देशन एम पद्मकुमार ने किया है। यह फिल्म 20 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यहां देखिए 'सूर्या' का टीजर...