गोविंदा संग तलाक की अफवाहों के बीच सुनीता आहूजा ने तोड़ी चुप्पी, कहा-"कोई माई का लाल मुझे...'

गोविंदा और सुनीता आहूजा इन दिनों अपनी तलाक की अफवाहों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। लंबे समय से ऐसी अफवाह है कि कपल कभी भी तलाक ले सकते हैं, लेकिन अब गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपने तलाक की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। हाल ही में सुनीता आहूजा ने कहा- "गोविंदा ने पॉलिटिकस जॉइन किया था तब मेरी बेटी जवान हो रही थी तो सारे कार्यकर्ता घर पर आते थे तो अब जवान बेटी है हम घर के अंदर शॉर्ट्स पहनकर घूमते हैं इसलिए हमने सामने ही एक ऑफिस ले लिया था। मेरे को और गोविंदा को इस दुनिया में कोई माई का लाल हमें अलग कर दे तो सामने आकर दिखाए"