'स्पाइडर नोयर' का धांसू वीडियो हुआ रिलीज, इस दिन प्राइम वीडियो पर देगी दस्तक

निकोलस केज की सीरीज स्पाइडर नोयर एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इस सीरीज को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे थे। अब इन सब के बीच स्पाइडर नोयर का टीजर ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस वीडियो में स्पाइडर का नया अवतार देखने को मिल रहा है, जिसे देखने के बाद लोग बस देखते ही रह गए। वीडियो में कई धांसू एक्शन सीन्स भी जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहे हैं। इस वीडियो के साथ मेकर्स ने रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। स्पाइडर नोयर 27 मई को प्राइम वीडियो पर दस्तक देने वाली है।