System: 'इंसाफ पर सभी का हक होता है...' सोनाक्षी सिन्हा की सीरीज का धांसू टीजर आउट

System Series: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने वेब सीरीज दहाड़ में धमाल मचाया था। इसके अलावा हीरामंडी में भी उन्होंने धांसू एक्टिंग की थी। इस बीच सोनाक्षी की अपकमिंग सीरीज सिस्टम का फर्स्ट लुक आउट हो गया है। इस टीजर में सोनाक्षी सिन्हा कहती है, 'अमीर हो या गरीब इंसाफ पर सभी का हक होता है।' सोनाक्षी सिन्हा की इस सीरीज में साउथ एक्ट्रेस ज्योतिका भी नजर आएंगी। टीजर में ज्योतिका भी काफी अच्छी लग रही है। इस टीजर ने यूट्यूब पर हलचल तेज कर दी है।