The 50: कलर्स टीवी का मेगा रियलिटी शो 'द 50' में इन दिनों काफी कुछ घमासान युद्ध देखने को मिल रहे हैं। कंटेस्टेंट्स के गेम और कंट्रोवर्सी ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वहीं इस बीच खबर सामने आई है शो 'द 50' से सिवेत तोमर एलिमिनेट हो गए हैं, जिसके पीछे प्रिंस नरूला की दगाबाजी निकली। सोशल मीडिया पर सिवेत ने पोस्ट भी शेयर किया जिसमें लिखा हुआ था, 'सबसे दुखी बात धोखे की ये होती है कि ये कभी भी दुश्मनों से नहीं मिलता।'