सालों बाद फिर साथ आए Shweta Tiwari और Ronit Roy, नए प्रोजेक्ट की कर रहे हैं तैयारी?

ashna malik

Updated Sep 22, 2023, 20:13 IST

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'कसौटी जिंदगी की' की प्रेरणा बनकर श्वेता तिवारी ने करोड़ों लोगों का दिल जीता था। वहीं हाल ही में एक बार फिर से श्वेता तिवारी ने लोगों के दिल में 'कसौटी जिंदगी की' की यादें ताजा कर दी हैं। दरअसल, श्वेता तिवारी और रोनित रॉय ने 'कसौटी जिंदगी की' की प्रेरणा और मिस्टर बजाज के आईकॉनिक अंदाज को रिक्रिएट किया है। दोनों ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से भी साझा की हैं, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। श्वेता तिवारी और रोनित रॉय की इन तस्वीरों को लेकर अब अटकलें लग रही हैं कि दोनों किसी नए प्रोजेक्ट में साथ आ सकते हैं। हालांकि इस मामले पर अभी तक कलाकारों की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।