टीवी की दुनिया के मजेदार शो पति पत्नी और पंगा का पावरपैक्ड फिनाले हाल ही में पूरा हुआ, जिसमें रुबिना और अभिनव के सिर पर जीत का सहरा सजा। अभिनव और रुबिना के फैंस इस वक्त काफी खुश हैं और दोनों को बधाई दे रहे हैं। टीवी की बहू रुबिना ने न केवल पति अभिनव के साथ मिलकर दर्शकों का मनोरंजन किया था बल्कि शो के दौरान कई सारे ऐसे मूमेंट्स दिए, जो हमेशा दिल में बसे रहेंगे। फिनाले में भी इन दोनों की केमिस्ट्री देखने वाली थी।