2025 में टीवी पर बुरी तरह फ्लॉप हुए ये सीरियल, मेकर्स को भी लगी करोड़ों की चपत

साल 2025 टीवी की दुनिया के लिए कई उतार-चढ़ाव से भरपूर रहा। टीवी पर बहुत से नए सीरियल्स की शुरुआत हुई। कई दिग्गज टीवी सितारों ने कमबैक किया। लेकिन आज हम आपको टीवी के उन सीरियल्स से रूबरू कराएंगे, जिनका 2025 में बुरी तरह भट्टा बैठ गया। इन टीवी शोज के बंद होने से लोगों की उम्मीदों पर तो पानी फिरा ही, साथ ही मेकर्स को भी करोड़ों रुपये की चपत लगी। इस लिस्ट में 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' से लेकर 'दीवानियत' और 'डोरी 2' तक का नाम शामिल है। ये ऐसे सीरियल्स हैं जिन्हें टीआरपी में जरा भी भाव नहीं मिल पाया।