Rebel Saab Song: प्रभास के 'रेबेल साब' गाने ने रिलीज होते ही मचाया धमाल, फैंस को नाचने पर किया मजबूर

साउथ के सुपरस्टार यानी प्रभास बड़े पर्दे पर एक बार फिर से दस्तक देने के लिए तैयार हैं। प्रभास जल्द ही फिल्म 'राजा साब' में नजर आने वाले हैं। वहीं हाल ही में इसका गाना 'रेबेल साब' रिलीज हुआ है, जिसने केवल हिंदी ही नहीं, बल्कि तेलुगू वर्जन से भी लोगों को दीवाना बना दिया है। प्रभास के 'रेबेल साब' गाने ने यू-ट्यूब पर आते ही ऐसा धमाल मचा दिया है कि लोग इसपर थिरकने के लिए मजबूर हो जाएं। शो में बेस और लीरिक्स तो कमाल के हैं ही, साथ ही प्रभास के डांस स्टेप्स ने भी समा बांधने का काम किया है।