एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए रणवीर-दीपिका, अहान पांडे के लुक ने खींचा ध्यान

बॉलीवुड के कई जाने-माने स्टार्स आज पैप्स के कैमरे में कैद हुए जिनकी तस्वीरें और वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गईं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण कूल अंदाज में एयरपोर्ट पर नजर आए, तो सैयारा फेम स्टार अहान पांडे के नए लुक को देखने के बाद लोग देखते रह गए। अनन्या पांडे भी आज एकदम नए अंदाज में नजर आईं। करण जौहर ने एक बार फिर अपने लुक से लोगों का ध्यान खींच लिया। तो चलिए जानते हैं इन स्टार्स के अलावा और कौन-कौन से सेलेब्स आज स्पॉट हुए।