करवा चौथ के खास मौके पर नमित मल्होत्रा की फिल्म ‘रामायण’ के मेकर्स ने फैंस को खास तोहफा दिया है। फिल्म का नया गाना ‘जुड़ी जोड़ी’ रिलीज कर दिया गया है, हालांकि फिलहाल इसका सिर्फ ऑडियो सामने आया है। इस गाने में प्रभु राम और माता सीता के पवित्र प्रेम और अटूट रिश्ते को सुरों के जरिए पेश किया गया है। करवा चौथ जैसे खास त्योहार पर इस गाने का आना इसे और भी खास बनाता है। अब फैंस को इसके वीडियो का इंतजार है, जिसमें प्रभु राम और माता सीता की जोड़ी देखने को मिल सकती है। बता दें कि फिल्म रामायण 5 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।