Raat Akeli Hai: The Bansal Murders का ट्रेलर हुआ रिलीज, कातिल की खोज में जुटे नवाजुद्दीन सिद्दकी

साल 2020 में रिलीज हुई सीरीज 'रात अकेली है' का सीक्वल 19 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफलिक्स पर रिलीज होने वाला है। इस बार रात अकेली है में बंसल परिवार के मर्डर मिस्ट्री सुलझाने का कार्यभार फिर पुलिस अफसर नवाजुद्दीन सिद्दीकी को मिली। इस बार सीरीज में नई एंट्री चित्रांगदा सिंह की हुई है। ट्रेलर में एक ही रात में पूरे बंसल परिवार का मर्डर हो जाता है लेकिन ये नहीं पता चला की आखिर इस हत्याकांड के पीछे कौन है। ऐसे पूरे बंसल परिवार में से एक ही शख्स जिंदा रहता है वो है मीरा जिसपर शक की सि घूमती है। ट्रेलर में एक बैकग्राउन्ड में लाइन बोली गई, 'रात के अँधेरे का हर जवाब, इंस्पेक्टर जटिल खोजने के लिए तैयार हैं।'