Raakh Trailer Out: रोंगटे खड़े कर देगी अली फजल-सोनाली बेंद्रे की फिल्म, देखें ट्रेलर

Raakh Trailer Out: प्रोसित रॉय ने निर्देशन में बनी फिल्म 'राख' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस मूवी में सोनाली बेंद्रे और अली फजल को अहम भूमिका में देखा जा रहा है। 'राख' एक दिल दहला देने वाली क्राइम इन्वेस्टिगेशन कहानी है, जिसकी शुरुआत दिल्ली में दो टीनएजर्स के लापता होने और उनकी हत्या से होती है। 1978 के दौर में सेट इस सीरीज का ट्रेलर आपके रोंगटे खड़े कर देगा। फिल्म की कहानी में दिखाया जाएगा कि इस अपराध के पीछे छिपे लोग किस तरह की मानसिकता रखते हैं। यहां देखिए ट्रेलर...