ओटीटी की दुनिया की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सीरीज 'पंचायत' के चौथे सीजन का टीजर जारी हो चुका है। इस टीजर ने आते ही लोगों की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। 'पंचायत 4' के टीजर में नजर आया कि इस बार चुनावी मैदान में भूषण और प्रधानजी आमने-सामने होंगे। वहीं चुनाव में विधायक भी अपनी चालबाजी करता नजर आएगा। दूसरी ओर रिंकी और सचिव जी की दोस्ती नया मोड़ ले सकती है। 'पंचायत 4' के टीजर को लेकर डायरेक्टर मनीष मेंघानी ने कहा, “हमें खुशी है कि हमें WAVES जैसे खास इवेंट में ‘पंचायत’ के नए सीजन का फर्स्ट लुक टीजर दिखाने और पूरी टीम के साथ एक शानदार पैनल डिस्कशन करने का मौका मिला। WAVES जैसे इवेंट भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की असली और दमदार आवाजों को सेलिब्रेट करते हैं।”