EXCLUSIVE: नंदिश संधू ने तोड़ी सगाई पर पहली बार चुप्पी, देखें वीडियो

टीवी एक्टर नंदिश संधू की सगाई को लेकर हाल में ही खबरों का बाजार गर्म हुआ, जिसके बाद से ही हर कोई उनके मुंह से सच्चाई सुनना चाह रहा था। नंदिश ने सगाई के बाद टेली टॉक इंडिया के साथ एक्सक्लूसिव बात की और बताया कि उन्होंने कविता के साथ घरवालों की रजामंदी से संगाई की और जल्द ही दोनों शादी की प्लानिंग कर रहे हैं। नंदिश ने बताया कि वो कविता को काफी समय से डेट कर रहे थे, जिसके बाद दोनों ने अपना रिश्ता एक पायदान ऊपर ले जाने का फैसला लिया और सगाई कर ली। जल्द ही दोनों शादी की खुशखबरी भी लोगों को देंगे।