'अखंडा 2' का धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज, एक्शन अवतार में नजर आए नंदमुरी बालकृष्ण

साउथ के जाने-माने स्टार नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म अखंडा 2 (Akhanda 2) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म के इस ट्रेलर में नंदमुरी बालकृष्ण एक बार फिर से एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। नंदमुरी बालकृष्ण के एक्शन अवतार को फैंस काफी पसंंद कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर में एक्शन सीन्स के साथ-साथ इमोशनल सीन्स भी देखने को मिले जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहे हैं। ये फिल्म इसी साल यानी 5 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।