Mannat Spoiler: विक्रांत के सामने बेपर्दा हुआ मां का सच

Mannat Spoiler: टीवी धारावाहिक मन्नत से सामने आई ताजा खबर हमने आपको कुछ देर पहले ही बताई थी, जिसमें दादी की लाश घर आ चुकी है। अगर लेटेस्ट डवलेपमेंट की बात करें तो विक्रांत को धीरे-धीरे सच पता चल जाएगा, जिसके बाद उसके सामने उसकी असली मां का चेहरा बेनकाब हो जाएगा। विक्रांत को केवल उसकी मां का ही नहीं बल्कि विशाखा का भी सच पता चल जाएगा, जिसके बाद वो हैरान रह जाएगा कि उसके घर में उसकी पीठ पीछे क्या-क्या हो रहा है।