Mannat Update: शो में आएगा 5 साल का लीप

टीवी शो मन्नत -हर खुशी पाने की में जल्द ही बड़ा बदलाव आने वाला है। बता दें कि मेकर्स ने शो में लीप लाने का फैसला किया है। हालांकि लीप के बाद शो की स्टारकास्ट नहीं बदलने वाली। लेकिन कहानी जरूर बदल जाएगी, जी हां मन्नत और विक्रांत के बीच दूरियाँ आ जाएंगी। अब यह देखने दिलचस्प होगा कि आने वाले एपिसोड में क्या मजेदार होने वाला है। मन्नत और विक्रांत की कहानी में क्या बड़े बदलाव आएंगे और कैसे ये रिश्ता आगे बढ़ेगा।