'तुम एक्टिंग नहीं जानते...'- मनीष रायसिंघन को सुननी पड़ी थीं कड़वी बातें, करियर को लेकर खोले राज

टीवी के चर्चित एक्टर मनीष रायसिंघन ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। मनीष रायसिंघन ने हाल ही में टेली टॉक को इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपने करियर से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया है। मनीष रायसिंघन ने बताया कि कैसे उन्हें मुंह पर ही बोल दिया गया था कि उन्हें एक्टिंग नहीं आती है। मनीष रायसिंघन ने जिंदगी अनकट के दौरान अविका गोर संग अपनी जोड़ी के बारे में भी बात की है।