Lens Neela Neela Song: रवि किशन को भोजपुरी सिनेमा के अमिताभ बच्चन कहा जाता है। इस दौरान रवि किशन की भोजपुरी फिल्म 'काशी अमरनाथ' का एक गाना 'लेंस नीला-नीला' इन दिनों यूट्यूब पर लोगों के बीच एक बार फिर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने में रवि किशन के साथ एक्ट्रेस सपना गिल नजर आ रही हैं। गाने में दोनों की जोड़ी और डांस फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। इस गाने को आलोक कुमार और सलोनी ठाकुर ने मिलकर गाया है। गाने के बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं जबकि म्यूजिक मधुकर आनंद ने दिया है। यहां देखिए गाने का शानदार वीडियो...