Chuve Da Badan Song: खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे के गाने ने उड़ाया गर्दा, देखें वीडियो

Chuve Da Badan Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर खेसारी लाल यादव अपनी सिंगिंग के लिए भी जाने-जाते हैं। इस दौरान खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे का 'छुवे दा बदन' गाना यूट्यूब खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने में दोनों एक्टर्स की केमिस्ट्री लोगों द्वारा खूब पसंद की जा रही है। इस गाने में दोनों एक्टर्स के डांस ने भी गर्दा उड़ा दिया है। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने इंदु सोनाली के साथ मिलकर गाया है। गाने का म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया है। इसके बोल सुमित सिंह चंद्रवंशी ने लिखे हैं। यहां देखिए गाने का शानदार वीडियो...