Kamar Hila Ke Song: त्रिशाकर मधु संग छा गई अरविंद अकेला कल्लू की जोड़ी, देखें वीडियो

Kamar Hila Ke Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के बेहतरीन सिंगर अरविंद अकेला कल्लू अपने नए-नए गानों के लिए जाने जाते हैं। उनका एक गाना 'कमर हिला के' यूट्यूब की दुनिया में तहलका मचा रहा है। इस गाने को अरविंद अकेला कल्लू ने शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है। गाने के आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं जबकि प्रियांशु सिंह ने इसका म्यूजिक दिया है। गाने में अरविंद के साथ त्रिशाकर मधु का जोरदार डांस देखने को मिल रहा है। इस गाने में दोनों की जोड़ी फैन्स को पसंद आई है। आइए देखें इस गाने का शानदार वीडियो...